गौशाला में गोवंश की दुर्दशा का आरोप, व्यवस्था में सुधार की मांग

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। नेहरू युवा केन्द्र से काफी लम्बे अरसे तक जुड़े रहे नावला गांव के जुझारू समाजसेवी अमरीष त्यागी ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नावला कोठी के पास स्थापित गौशाला पहुंचकर वहां बदहाली की शिकायत उच्च अधिकारियों से करते हुए सुधार के लिए व्यापक कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने गौवंश के देखभाल में भी भेदभाव के आरोप लगाते हुए बताया कि हरा चारा केवल दूध देने वाली गायों को ही दिया जाता है, बाकी को केवल सूखा भूसा ही दिया जा रहा है। 

अमरीष त्यागी ने बताया कि यहां गौशाला में न तो पर्याप्त हरा चारा है और न ही 200 गौवंश की देखरेख उचित व्यवस्था। उन्होंने बताया कि 200 गौवंश की देखभाल के लिए केवल एक ही आदमी है, जो अपर्याप्त है। उन्होंने बताया कि ग्राम नावला से आज ही जो गेहूं का भूसा आया था, वह सूखा भूसा गौवंश के आग डाल दिया गया। उन्होंने गौशाला पर गोवंश की दुर्दशा पर खेद प्रकट करते हुए जिम्मेदार अफसरों से व्यवस्था में सुधार की मांग की है।


Post a Comment

Previous Post Next Post