शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र ने बताया कि में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण योजनान्तर्गत प्रशिक्षार्थियों का चयन ऑन-लाईन आधार पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष-2025-26 में अन्य पिछडा वर्ग के व्यक्तियों के लिये स्वरोजगार युक्त बनाने हेतु सामुहिक प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम जनपद में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम 04 माह की अवधि का होगा, जिसमें 01 माह का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण एवं 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि ट्रेड, अभ्यर्थी की जाति, शैक्षिक योग्यता, टेलरिंग अन्य पिछडा वर्ग गैर तकनीकी ट्रेडो में प्रशिक्षण हेतु लिखने-पढने का ज्ञान हो। उन्होंने बताया कि तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण हेतु 8वीं पास होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि आयु 18 से 45 वर्ष इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन विभाग की वेबसाइट ूूूण्उेउमण्नचण्हवअण्पद पर 30 जून तक ऑनलाईन कर सकते है। उन्होंने बताया कि योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क किया जा सकता है।