मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दिये जेएफडी कार्ययोजना को शीघ्र लागू करने के निर्देश

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। आयुक्त सभागार में आयोजित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के अंतर्गत मेरठ व गाजियाबाद संभाग के लिए गए निर्णय की अनुपालन आख्या के साथ संभाग स्तर पर मण्डलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी व डीआईजी कलानिधि नैथानी ने दुर्घटनाओं की तुलनात्मक समीक्षा की। मंडलायुक्त ने जेडफडी (Zero Fatality District) कार्य योजना को लागु करने के लिए अतिशीघ्र एक्शन प्लान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को इस कार्य योजना पर साथ मिलकर कार्य करने हेतु निर्देशित भी किया। 

मण्डलायुक्त ने दुर्घटना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 19 के तहत लाइसेंस निलंबन की कारवाही करने, एनएचएआई को एनएच 58 पर बने सभी अवैध कट बंद करने के आदेश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जनपद में दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने हेतु सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जिसमें नशा करके वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती  बरतने, अत्यधिक गति में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने स्कूल बसों की फिटनेस पूर्ण कराने के लिए भी सख्त निर्देश। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने जेडफडी के आधार पर सड़क दुर्घटना मे कमी लाने हेतु वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिलाने हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर जोर दिया।

बैठक में एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अम्ब्रिश कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुधांशु रंजन, संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद पीके सिंह सहित मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य व सम्बन्धित अन्य अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post