शि.वा.ब्यूरो, खतौली। नगर के विद्यालय गोल्डन हार्ट एकेडमी में आज इंटर हाउस क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विद्यालय के गंगा, यमुना, कृष्णा, कावेरी, झेलम और रावी आदि 6 हाउस ने भाग लिया। आज पहला मैच मिडिल सेक्शन के गंगा और यमुना हाउस के बीच हुआ, जिसमें गंगा हाउस के 5 विकेट पर 61 रनों के मुकाबले में यमुना हाउस 8 विकेट खोकर केवल 40 रन ही बना सका और गंगा हाउस विजयी रहा। एक ही ओवर में 5 विकेट लेने वाले कक्षा आठ के उज्जवल खारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उज्जवल खारी ने अपनी पारी में 37 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया।
आज का दूसरा मैच सेकेण्डरी सेक्शन के गंगा और यमुना के बीच ही हुआ, जिसमें यमुना हाउस पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और निर्धारित 7 ओेवर में 4 विकेट खोकर केवल 45 रन ही बना पाया। यमुना हाउस के इस लक्ष्य को गंगा हाउस ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 4 ओेवर में ही प्राप्त कर लिया और मैच को शानदार ढंग से जीत लिया। 28 रन की पारी खेलने वाले के गंगा हाउस के आहद मलिक को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
गोल्डन हार्ट एकेडमी की प्रधानाचार्य रूहामा अहमद ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों को शारीरिक रूप स्वस्थ्य रहने का संदेश देना व सकारात्मक खेल भावना को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि विगत वर्ष की तरह ही ये टूर्नामेंट प्राइमरी (कक्षा 3 से कक्षा 5), मिडिल (कक्षा 6 से कक्षा 8) व सेकेण्डरी (कक्षा 9 से कक्षा 10) तीन वर्गो में आयोजित की जायेगी। स्कूल प्रबंधक अकील अहमद ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्रो के चरित्र निर्माण व उनमें टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रतियोगिता के संचालन में उप प्रधानाचार्य गौरव भटनागर, पीटीआई विकास मलिक, नीरज कपिल व कुलदीप सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

