गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के फतेहपुर थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ साल के बच्चें पर हमला कर उसे नोंच-नोंचकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। मृतक बच्चें की पहचान लविस के रूप में हुई है, जो तीसरी कक्षा का छात्र था। जानकारी के मुताबिक लविस अपने गांव के बाहरी छोर पर एक खेत में गेहूं का भूसा इकट्ठा करने गया था। उसी दौरान जब वह खेत में अकेला था, तभी आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही लविस के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लविस को तुरंत एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
लविस चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर ईंटें लादने का काम करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन से आवारा कुत्तों के आतंक की शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से तुरंत कदम उठाने की मांग की है।आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ साल के बच्चे को मौत के घाट उतारा
byHavlesh Kumar Patel
-
0
