पुलिस व राजस्व टीम ने अवैध खनन परिवहन पर कसा शिकंजा, दो वाहन जब्त

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना बेहट पुलिस व राजस्व टीम ने अवैध खनन परिवहन पर शिकंजा कसते हुए दो वाहनों को ओवरलोड उपखनिज के साथ जब्त किया है। बता दें कि जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध खनन परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु टास्क फोर्स गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में लगातार पिकेट व चैकिंग टीमें लगाकर अवैध खनन परिवहन करने वालों पर कडी कार्यवाही की जा रही है। थाना बेहट पुलिस व राजस्व टीम ने अवैध खनन रोकथाम हेतु संयुक्त टीम द्वारा औचक चैकिंग के दौरान 02 ट्रक (डम्फर) को ओवर लोड उपखनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा। डम्फर को मय ओवरलोड उपखनिज के थाना स्थानीय पर दाखिल किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post