भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जु-जित्सु प्रतियोगिताओं में श्रीराम कॉलेज ने जीते स्वर्ण, रजत एवं कास्यं पदक











शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। 
एलएनसीटी भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जु-जित्सु (पुरूष एवं महिल) वर्ग की प्रतियोगिताओं में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुये श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण, रजत एवं कास्यं पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता एलएनसीटी भोपाल में दिनांक 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 में आयोजित की गई। जिसमें देश की लगभग 70 विश्वविद्यालय की टीमों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में जु-जित्सु महिला एवं पुरूष वर्ग के मैच खेले गये। पुरूष वर्ग में नवाजा स्टाईल में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के बीपीएड द्वितीय वर्ष के छात्र सतीश ने -94 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक तथा बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र विनेश राणा ने $94 किग्रा भारवर्ग में कास्यं पदक प्राप्त किया। वहीं पुरूष वर्ग की फाइटिंग स्टाईल में $94 किग्रा भारवर्ग में बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र विनेश राणा ने स्वर्ण पदक तथा बीपीएड प्रथम वर्ष के छात्र अनुज बर्मन ने -62 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वही पुरूष वर्ग के कांटेक्ट स्टाइल मे बीपीईएस के प्रथम वर्ष के छात्र विक्की ढांगर ने -85 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण, बीपीएड द्वितीय वर्ष सतीश कुमार ने -94 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण  तथा एमपीएड प्रथम वर्ष के छात्र मो0 आसिम ने -77 किग्रा भारवर्ग में कास्यं पदक प्राप्त किया।
महिला वर्ग की फाइटिंग स्टाइल में बीपीएड प्रथम वर्ष की अनिता ने -52 किग्रा भार वर्ग में कास्यं तथा बीपीईएस तृतीय वर्ष की छात्रा लवली ने -57 किग्रा भारवर्ग में कास्यं पदक जीता। वही महिला वर्ग की नवाजा स्टाइल में बीपीईएस तृतीय वर्ष की छात्रा तनु रानी ने 70 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक तथा बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा ने -52 किग्रा भारवर्ग में रजत तथा बीपीईएस तृतीय वर्ष की छात्रा लवली ने -57 किग्रा भारवर्ग में कास्यं पदक जीता। महिला वर्ग की फूल कांटेक्ट स्टाइल में बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा श्रुतिपाल ने -45 किग्रा भार वर्ग में कास्यं पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय आगमन पर श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चेयरमैन डा. एससी कुलश्रेष्ठ के द्वारा सभी खिलाडियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा. प्रेरणा मित्तल ने कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिये बडी खुशी एवं गर्व की बात है कि हमारेे महाविद्यालय के खिलाडी खेल प्रतियोगिताओं में नित नये आयाम जोड रहे है।
 इस अवसर पर उप प्राचार्य डा. सौरभ मित्तल, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज की प्रवेश समन्वयक नीतु सिंह, बाहय प्रवेश समन्वयक कपिल धीमान, बीबीए विभाग के विभागाध्यक्ष विवेक कुमार त्यागी, वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अशफाक अली तथा प्रवक्ता डॉ0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त कुमार, तरूण कुमार तथा विश्वदीप कौशिक आदि उपस्थित रहे। 



Post a Comment

Previous Post Next Post