राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित कीं

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद चौहान ने आज बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने 2026 में होने वाले 12वें संस्करण के लिए नागरिकों से लघु फिल्म प्रतियोगिता के लिए आन लाइन प्रविष्टियां आमंत्रित की हैं। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि लघु फिल्में हिंदी समेत किसी भी भारतीय भाषा में हो सकती है। जिनमें अंग्रेजी उपशीर्षक हों। लघु फिल्म की अवधि 3 मिनट और अधिकतम 10 मिनट होनी चाहिए। सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए प्रथम पुरस्कार दो लाख रूपए द्वितीय के लिए डेढ़ लाख रूपए और तृतीय लघु फिल्म के लिए एक लाख रूपए मिलेंगे और इसके अलावा चार फिल्मों को 50-50 हजार के चार नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post