शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। अपर जिला जज ज्योत्सना शिवांच, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉक्टर सत्येंद्र कुमार चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी एवं एडिशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनम गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर संस्था का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान न्यायिक अधिकारियों ने संस्था निरुद्ध किशोरो से एक-एक कर संस्था में रहन-सहन, शिक्षा व्यवस्था और उनकी किस विषय में रुचि के विषय में जानकारी ली। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, मनोचिकित्सक जिला चिकित्सालय डॉक्टर अर्पण जैन, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, संस्था कर्मचारी नीरज कुमार, सफाई कर्मचारी सुरजीत कुमार तथा समस्त सुरक्षा बल उपस्थित रहा।
.jpg)