जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुज़फ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को प्रकरण निस्तारण के निर्देश दिये गये। बैठक में प्रस्तुत समस्या जानसठ रोड पर नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मी० लिंक रोड के निर्माण हेतु एनएचएआई एवं विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से एस्टीमेट तैयार कर कार्य कराने हेतु निर्देशित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने नैराना विद्युत उपकेन्द्र के सामने ओवरहेड लाईन शिफ्टिंग के संबन्ध में अलग से बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम वहलना स्थित जैन मंदिर के पास फैली गंदगी को तत्काल साफ करने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को कहा। बैठक में मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों के साथ मासिक बैठक करते हुए विभाग से सम्बन्धित सभी समस्याओं को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया। मेरठ रोड पर अन्यत्र खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिये। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post