गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना तीतरो पुलिस ने आज एक शातिर नशा तस्कर शाहरूख पुत्र सूदा निवासी गांव गढ़ीबेसक थाना सनौली, जिला पानीपत हरियाणा को बहलोलपुर चौकी के पास गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक गंगोह अशोक सिसौदिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 60 लाख रूपए कीमत की 300 ग्राम स्मैक, शिफ्ट कार, मोबाइल फोन आदि बरामद किया है।
शाहरूख ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत में स्मैक का कारोबार करता है। आज भी वह स्मैक को बेचने के लिए जा रहा था। उस दौरान तीतरो थानाध्यक्ष विकास चारण की अगुवाई वाली पुलिस टीम ने उसे वाहन चैकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।