श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के मेधावियों का गुरुग्राम की कंपनियों में चयन हुआ

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में गुरुग्राम की प्रतिष्ठित कम्पनी रुद्रा पावर इंजीनियरिंग प्रा0 लि0 द्वारा बीटेक, पॉलीटैक्निक, बीएससी, बीसीए एवं एमबीए के छात्र-छात्राओं को कैम्पस प्लेसमैंट हेतु आमन्त्रित किया गया। कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकरी ए0के0 त्यागी एवं कम्पनी प्रतिनिधि लाल सिंह व एचआर हैड की संयुक्त टीम ने प्लेसमैंट प्रक्रिया को सम्पूर्ण कराया। 

प्लेसमेंट प्रक्रिया के आरम्भ में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक प्रो0 (डॉ0) एके वशिष्ठ तथा ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट के चीफ कॉर्डिनेटर आशीष चौहान ने कम्पनी प्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में सभी अभ्यर्थियों को प्लेसमैंट टीम के अधिकारियों द्वारा कम्पनी प्रोफाईल, जॉब प्रोफाईल, कार्यक्षेत्र तथा सैलरी आदि के विषय में जानकारी दी। प्लेसमेंट में उत्कृष्टता के आधार पर बीटेक के 37, बीएससी के 12, एमबीए के 13, बीसीए के 7 एवं बीबीए के 7 छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से चयन किया गया।


इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनका उत्सावर्द्धन किया। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ ने कहा कि सभी को स्वकेन्द्रित, अनुशासित एवं अपने समय का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर हो सकें।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज एकीकृत परिसर के फिरोज अली, डॉ0 अंकुर कुमार, इं0 कनुप्रिया, पवन चौधरी ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन इं0 नितिशा त्यागी ने किया। कार्यक्रम में चित्रा श्रीवास्तव, सचिन कुमार, अमित कुमार, विकुल कुमार का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post