आम आदमी पार्टी के विधायक एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी सुरेंद्र कुमार ने संगठन की समीक्षा

शि.वा.ब्यूरो, खतौली। संगठन विस्तार और आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी हेतु बैठक में आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी सुरेंद्र कुमार ने पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए संगठन की मजबूती पर बल दिया। बतौर मुख्य अतिथि चौधरी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि दिल्ली की शराब नीति मामले में अरविन्द केजरीवाल सहित 23 लोगों के दोष मुक्त सिद्ध होने से आम आदमी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए समय रहते पार्टी के कार्यकर्ताओं  का सक्रिय रहना और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।

उन्होंने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ने पहले दिल्ली और अब पंजाब में बिना किसी भेदभाव के फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा देकर समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उसका हक दिलाने का काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह दिन रात दलित, मजदूर, किसान और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद करते रहते हैं और साथ ही सत्ता में बैठे राजनेताओं को उनकी कथनी और करने पर ललकारते हैं, जिससे जनता में उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी, पश्चिम प्रांत महासचिव मनीष सिंह, कुलदीप तोमर, अजय चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए और शिव सिंघल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों  ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुराग अहलावत, संजीव मान, सुशील अहलावत, नीतीश कुमार, मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष शहजाद जी, खतौली अध्यक्ष पंकज कुमार, चरथावल अध्यक्ष अजय बरवाला, वरुण शर्मा , मनोज पंवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post