शि.वा.ब्यूरो, चरथावल। वरिष्ठ भाजपा नेता व मुजफ्फरनगर ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कस्बे में फर्जी अस्पतालों, फर्जी NICU अस्पतालों में एक्स-रे मशीनो एवं NICU पर व अवैध रूप से चलाए जा रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया है।
बता दें कि निकटवर्ती ग्राम बिरालसी निवासी संजीव कुमार पुत्र श्री साधू सिंह ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीएमओ व वरिष्ठ भाजपा नेता व मुजफ्फरनगर ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार को इन फर्जी अस्पतालों के बारे में मेरे द्वारा कई बार अवगत कराया गया है लेकिन सीएचसी प्रभारी के द्वारा चरथावल कस्बे में फर्जी अस्पतालों पर किसी भी प्रकार की कोई भी कार्रवाई नहीं की गई इन अस्पतालों में आए दिन क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण अनपढ़ भोले वाले ग्रामीणों के साथ फर्जी अस्पतालों के फर्जी डॉक्टरों के द्वारा उनके जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने सीएचसी प्रभारी की संलिप्तता में कस्बे में फर्जी अस्पताल संचालित होने की आशंका जताई है। उन्होंने नगर में संचालित ग्रीन मेडिकेयर, नावला मेडिकेयर, जनता मेडिकेयर, यूनिक मेडिकेयर व एसके मेडिकेयर के खिलाफ टीम गठित करके कार्रवाई की मांग की है।
