श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पैन इण्डिया कम्पनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा प्रा0 लि0 ने पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पैन इण्डिया कम्पनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा प्रा0 लि0 ने पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों को चयन हेतु आंमत्रित किया। प्लेसमेन्ट प्रक्रिया के अन्तर्गत छात्रों की क्षमता को जांचने हेतु टैक्निकल साक्षात्कार में 78 छात्र-छात्राऐं सम्मिलित हुये। साक्षात्कार के उपरांत 37 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित किया गया। चयनित हुये छात्रों में हिमांक त्यागी, निशु कुमार, अभिषेक, विशाल, आदित्य, अर्जुन आदि को कम्पनी द्वारा ऑफर लैटर दिया गया तथा छात्रों को ज्वाइनिंग के लिये अम्बाला स्थित प्लांट पर आमन्त्रित किया गया।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने आश्वासन दिया कि कॉलेज टेªनिंग एवम् प्लेसमैन्टस के लिये लगातार प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहन निर्माण का क्षेत्र बहुत अधिक रोजगारपरक है तथा इस उद्योग ने रोजगार के अनेक साधन विकसित किये हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को चाहिए कि कॉलेज द्वारा आयोजित हर गतिविधि में भाग लेकर अवसर का लाभ उठायें।  

संस्था के निदेशक डॉ0 एसएन चौहान एवं प्रधानाचार्य पॉलीटैक्निक आशीष कुमार ने कंपनियों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उनसे भविष्य में श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज से जुड़े रहकर टेªनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने का आग्रह किया। श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के चीफ टैªनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट कॉड्रिनेटर प्रो0 आषीष चैहान ने कहा कि पॉलीटैनिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थी सभी प्रकार से प्रतिभा सम्पन्न हैं तथा वे आगे चलकर अपने कॉलेज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कोलेजेज के इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष डॉ0 अंकुर कुमार, सिविल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष फिरोज अली, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की विभागाध्यक्ष इंजीनियर कनुप्रिया, मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विभागाध्यक्ष पवन चैधरी ने कम्पनी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। प्लेसमेंट ड्राइव का संचालन इंजीनियर नितिशा त्यागी ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post