गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने अवैध खनन के प्रति सख्त रवैया अपनाया है। अवैध खनन के प्रति कार्रवाई के दृष्टिगत राजस्व एवं पुलिस विभाग की ड्यूटी अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाये जाने हेतु लगायी गयी है। तहसील व थाना बेहट स्थित कलसिया चौक पोस्ट पर लगाये गये कैमरे की रिकार्डिंग व चैक पोस्ट पर रखे गये वाहनों के रजिस्टर का नायब तहसीलदार फैजाबाद एवं नायब तहसीलदार मुजफ्फराबाद से परीक्षण कराकर आख्या प्राप्त की गयी है, जिसमें 27 जनवरी की रात्रि संतोष मिश्रा, लेखपाल, योगेश कुमार प्रथम, संग्रह अमीन, कांस्टेबल संदीप के द्वारा दिनाक 28 जनवरी की रात्रि नीरज जोनी, लेखपाल, श्रवण कुमार प्रथम, संग्रह अमीन, का0 संदीप धाना, का0 विनोद के द्वारा 211 वाहनों, दिनांक 29.जनवरी.2026 की रात्रि प्रदीप कुमार तृतीय, लेखपाल, अरशद, संग्रह अमीन, का0 रोहित, लीलाधर के द्वारा 285 उप खनिज से लदे वाहनों को बिना वैकिग के निकलवाना पाया गया। इसमें दोषी पाये गये राजस्व कर्मचारियों में तीन लेखपाल एवं एक नियमित संग्रह अमीन कुल 04 को तत्काल प्रभाव से निलम्बत कर दण्डात्मक विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है तथा दो सीजनल संग्रह अगीनो को ब्लैक लिस्ट कर सेवा समाप्त कर दी गयी है। इसके तहत संबंधित पुलिस कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि अवैध खनन करने वालों एवं इसमें संलिप्त कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
निलंबित किए गए तीन लेखपाल एवं एक संग्रह अमीन कर्मचारी की होगी विभागीय जांच, दो संग्रह अमीनों को ब्लैक लिस्टेड किया, सेवा समाप्त
byHavlesh Kumar Patel
-
0
