कस्टोडियल डेथ मामले में पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर को उम्रकैद

शि.वा.ब्यूरो, आजमगढ़। पुलिस कस्टडी में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पूर्व इंस्पेक्टर जैनेन्द्र कुमार सिंह को आजमगढ़ कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। घटना 29 मार्च 2003 की है, जब हरिलाल यादव को बैटरी चोरी के आरोप में पुलिस ने कस्टडी में लिया था। थानेदार जैनेन्द्र कुमार सिंह के आदेश पर दरोगा नरेंद्र बहादुर सिंह ने हरिलाल को लाठियों से पीटा और गोली मारकर हत्या कर दी। 2003 में मुलायम सिंह यादव की सरकार ने मामले की जांच CBCID से करवाई। जांच में दोनों दोषी पाए गए थे, लेकिन ट्रायल के दौरान दरोगा नरेंद्र की मौत हो गई। ऐसे में जैनेन्द्र कुमार सिंह ही एकमात्र आरोपी बने, जिन्हें आज कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post