शि.वा.ब्यूरो, सहारनपुर। यूपी सरकार द्वारा थोक में किये गये आइपीएस अफसरों के तबादलों के तहत कई जनपद के पुलिस प्रमुखों को बदला है। इसी के तहत अभिनंदन को सहारनपुर जनपद की कमान सौंपी गयी है। अभिनंदन साल 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह बिहार के रहने वाले हैं और उन्होंने मैकेनिकल से बीटेक किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनंदन शुरू से ही पढ़ाई में काफी तेज थे। उन्होंने बीटेक किया और फिर वह आईपीएस की तैयारी में जुट गए और साल 2014 में वह आईपीएस अधिकारी भी बन गए। आईपीएस अभिनंदन की गितनी यूपी के तेज तर्रार आईपीएस अधिकारियों में की जाती है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जारी सूची में मुख्यालय स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादला सूची में अयोध्या रेंज के आईजी समेत 11 अहम जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल हैं।
