गौरव सिंघल, देवबंद। जामिया तिब्बिया अस्पताल में कॅासमेटोलोजी ओ.पी.डी. का उद्घाटन संस्था के सचिव डा. अनवर सईद के कर कमलों द्वारा किया गया। इस ओ.पी.डी. में शारीरिक सौन्दर्य विकार का उपचार बहुत कम मूल्यों पर किया जायेगा। संस्था सचिव डा. अनवर सईद ने बताया कि हमने आधुनिक मशीनें इस ओ.पी.डी. में उपलब्ध कराई है। जिनको कॅासमेटोलोजी की ऐक्सपर्ट डा. शीमा द्वारा रोगियों के निदान के लिये उपयोग में लाया जायेगा। इस ओपीडी में हाईड्रा फेशियल एल.ई.डी., फेसमास्क, केमिकल पील, हर्बल फेसमास्क (मुहासे रोधी), हर्बल फेसमास्क (पिगमेंटेशन झांइया आदि) गुआशा मसाज, वुडसलेम्प एग्ज़ामिनेशन, ब्राईटनिंग पील, मेनुअल फेशियल त्वचा के प्रकार का विश्लेषण, ऐक्ने काउंसिलिंग सैशन आदि जैसी प्रक्रियायें की जायेगी।
उद्घाटन समारोह में प्राचार्य जामिया तिब्बिया देवबन्द डा. अनीस अहमद, मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डा. रिहाना अलवी, डा. ऐहतशाम उल हक सिद्दक़ी, डा. आज़म, डा. मुज़म्मिल, डा. निक्हत सज्जाद, डा. नासिर अली खान, डा. फसीह सिद्दक़ी तथा समस्त कालेज व अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।
