महापौर डॉ. अजय कुमार ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण का शुभारंभ किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शहर को एक आदर्श और सुव्यवस्थित नगर बनाने की दिशा में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी कडी में आज वार्ड संख्या 04 स्थित अम्बेडकर नगर में नगर निगम निधि से बनने वाली सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का महापौर डॉ. अजय कुमार ने गेंती चलाकर विधिवत शुभारंभ किया। इस विकास कार्य पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत आएगी। बता दे कि अम्बेडकर नगर के निवासियों द्वारा लंबे समय से सड़क व नाली निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने यह कार्य शुरू करा दिया। 

शुभारंभ से पूर्व क्षेत्रवासियों ने महापौर डा. अजय कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर डा. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था सहित बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर सहारनपुर को आदर्श शहर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील भी की। इस अवसर पर पार्षद अनिल गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष जोगिंदर लाला, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। 

Post a Comment

Previous Post Next Post