गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के चिलकाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर के टिंबर व्यापारी से लड़की पैदा होने पर सरकार से मिलने वाले अनुदान दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने 25 हजार रुपए ठग लिए है। ग्रामीण इजराइल ने बताया कि उसके नंबर पर एक कॉल आई उसने अपने आप को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लखनऊ स्थित ऑफिस से बताया। उसने गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी द्वारा मिलने वाले पोषाहार के बारे में बात करने के बाद पूछा कि उनके घर में लड़की पैदा होने पर अनुदान मिला है या नहीं। इजराइल ने नहीं में जवाब दिया। इस पर साइबर ठग ने गांव की आंगनबाड़ी रीता रानी को कॉन्फ्रेंस पर लिया। उनसे सवाल-जवाब करने के बाद आंगनबाड़ी ने भी टिंबर व्यापारी से बोल दिया कि जो भी अधिकारी पूछ रहे हैं उन्हें बता दो। इसके बाद ठग ने व्यापारी से बैंक अकाउंट नंबर की डिटेल मांगी। व्यापारी द्वारा डिटेल देते ही उसके अकाउंट से 25 हजार रुपए कट गए।