गौरव सिंघल, सहारनपुर। प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक एवं समाजसेवी डा. पीडी गर्ग को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटल शिखर सम्मान से विभूषित किया। भारत मंडप में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी, प्रमुख समाजसेवी सत्यनारायण जामिया, समाजसेवी जगदीश मित्तल, भुवनेश सिंघल, सुंधाशु मित्तल और उद्योगपति एसएस अग्रवाल ने होम्यो चिकित्सा के क्षेत्र में डा. पीडी गर्ग के अतुलनीय योगदान की सराहना की। रेखा गुप्ता ने कहा कि डा. गर्ग समाज में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने में अग्रणीय रहते हैं और जरूरतमंदों को मुफ्त चिकित्सा और सेवाएं भी प्रदान करते हैं।
पद्मश्री नलिनी कमलनी एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली-उत्तराखंड के प्रभारी श्याम जाजू और साहित्यकार भुवनेश सिंघल ने डा. गर्ग को सम्मानित किए जाने के लिए चयन समिति की सराहना की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डा. पीडी गर्ग हकीकत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और उनके सेवा कार्यों को जीवंत रखे हुए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डा. गर्ग को स्मृति चिन्ह प्रदान किया और रूद्राक्ष एवं अंगवस्त्र भेंट किए। दिल्ली में सम्मानित किए जाने वाले डा. पीडी गर्ग को आज सहारनपुर नगर में केएलजी पब्लिक स्कूल में आयोजित समारोह में भी सम्मानित किया गया। भाजपा के नगर विधायक राजीव गुंबर, रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र कुमार निम, प्रधानाचार्या डा. बबीता मलिक, विद्यालय के प्रबंधक वाईके गुप्ता, निदेशक नवीन गुप्ता, मेयर डा. अजय सिंह ने भी डा. पीडी गर्ग और उनकी धर्मपत्नी राधा गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डा. रवि जैन, पार्षद ज्योति अग्रवाल, पार्षद संजय गर्ग, राम राजीव सिंघल, वैश्य बिरादरी के वरिष्ठ नेता सुनील सिंघल, डीके बंसल, डा. दिनेश गोयल, नितिन गुप्ता, डा. रवि ठक्कर, संगीता गोयल, वीके जैन, पार्षद सीमा कात्यानी, डा. विवेक यादव, सुरेंद्र चौहान, सुनील जोशी आदि प्रमुख गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधकों की ओर से सभी विशिष्टजनों और अतिथियों को बुके और स्मृति देकर सम्मानित किया।
