शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य सपना कश्यप द्वारा महिलाओ सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में कुल 14 प्रार्थना पत्र/शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनको सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया एवं निस्तारण हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।
राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत जनपदवासियों से आह्वान किया गया कि जनपद को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने में अपना सहयोग अवश्य दें।
जनसुनवाई उपरांत राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में महिला कल्याण, पुलिस, आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा,कारागार एवं अन्य विभागों के अधिकारियों-प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।

