एयरटेल कम्पनी के टाॅवर को हटवाने के लिए अफसरों के चक्कर काट रहे धर्मनगरी शुकतीर्थ के मौहल्ला व्यास निवासी, रेडियोएक्टिव जनित बीमारियों का खतरा बढ़ा

 

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जनपद की धर्मनगरी शुकतीर्थ के मौहल्ला व्यास निवासी आजकल एयरटेल कम्पनी द्वारा लगाये जा रहे टाॅवर के रेडियोएक्टिव के दुष्प्रभावों से निजात पाने के लिए अफसर काटने को मजबूर हैं, लेकिन उन्हें अभी तक इससे छुटकारा पाने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

यहां मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों को अपनी पीड़ा सुनाने आये अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश गौतम व राष्ट्रीय गऊ सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव शुभम कौशिक ने शिक्षा वाहिनी को बताया कि शुकतीर्थ स्थित उनके मौहल्ले व्यास के आवासीय क्षेत्र में एयरटेल कम्पनी द्वारा टाॅवर लगाया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय निवासियों को रेडियो एक्टिव प्रभाव से होने वाली हार्टअटैक जैसी गम्भीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वे उक्त के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी जानसठ से मिले थे, लेकिन उन्होंने अपनी असमर्थता जाहिर करते हुए बताया कि उक्त टाॅवर की अनुमति उच्चाधिकारियों द्वारा प्रदान की गयी है, जिस कारण वे इस मामले में कुछ भी करने में असमर्थ हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश गौतम व राष्ट्रीय गऊ सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव शुभम कौशिक  के नेतृत्व में मेनपाल, ममतेश, अंजली, गीता, संतोष, निरप्रीत, पूजा, सारिका, सुरेशवती, रमेश, अमर पाल शर्मा, बबली, ममता, प्रदीप, रमेश शर्मा व कृष्णवीर आदि ने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के अफसरों को ज्ञापन सौंपकर उक्त टाॅवर को हटवाने की गुहार लगायी है। बता दें कि जनहित को दरकिनार करके उक्त टाॅवर को लगवाने की अनुमति मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा ही प्रदान की गयी थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post