डा. अनवर सईद व डा. अख्तर सईद ने कबूतर उड़ाकर व फीता काटकर किया जामिया तिब्बिया में खेलकूद सप्ताह आरम्भ

गौरव सिंघल, देवबंद। जामिया तिब्बिया में खेलकूद सप्ताह का आरम्भ किया गया, जिसका उद्घाटन जामिया तिब्बिया के सचिव डा. अनवर सईद व प्रशासनिक अधिकारी डा. अख्तर सईद द्वारा संयुक्त रूप से शान्ति का प्रतीक कबूतर उड़ाकर व फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर डा. अनवर सईद ने बताया कि मिनिस्ट्री आफ आयुष विभाग द्वारा 11 व 12 फरवरी को मसीहुल मुल्क हकीम अजमल खाॅ के जन्मदिन को यूनानी डे घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आयुष चिकित्सा पद्धति से जुडे मेडिकल आफिसर, टीचिंग फैकल्टी एवं छात्रों के लिए बड़ी खुशी की बात है। इसी कड़ी में 04 फरवरी से घोषित खेलकूद सप्ताह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शिक्षा ज़रूरी है उसी प्रकार से हमारी सेहत के लिए खेलकूद भी ज़रूरी है। इसी कड़ी में कालेज प्रांगण में विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन किया जायेगा तथा 12 फरवरी को आल इण्डिया यूनानी तिब्बी काफे्रंस व जामिया तिब्बिया के संयुक्त सौजन्य से यूनानी डे का आयोजन किया जायेगा तथा खेलकूद सप्ताह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रो. शमीम इरशाद, प्रो. अब्दुल हकीम, डा. अब्दुल खालिक, प्रो. अनीस अहमद प्राचार्य ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा. मौहम्मद फसीह, डा. नासिर अली खान, डा. उजैर अहमद,  डा. इकरा हाशमी, डा. इशरत अली, डा. मौ0 आसिफ, डा. कुदसिया जेहरा, शिबली इकबाल आबिद, सुहेब अली, दानिश अलवी, मौहम्मद शाहरूख उस्मानी, सचिन कुमार, कुनाल सिंह, रोहन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post