शि.वा. ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में श्री राम कॉलेज के सभागार में आंतरिक शिकायत समिति एवं शिक्षा संकाय द्वारा स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और शुरुआती जांच विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 ललिता माहेश्वरी, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, श्रीराम कॉलेज के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ0 विनीत कुमार शर्मा, डॉ0 पूजा तोमर, नीतु सिंह, डॉ0 श्वेता राठी, मिनाक्षी काकरान ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रजव्वलित करके किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ0 ललिता माहेश्वरी ने बताया कि समय रहते ही हम स्वयं के द्वारा अपना शारीरिक निरीक्षण करके भी ब्रेस्ट कैंसर टेस्ट तुरंत कराकर उसका उपचार कराना चाहिये, अन्यथा यह जानलेवा बीमारी का रूप धारण कर लेती है। उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षिकाओं की कैंसर से संबंधित अपनी विभिन्न जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने इसके लिये सीए-125 टेस्ट कराने एवं कैंसर से बचाव के लिये Cervarix और Cardisil Vaccine लगवाने के लिये कहा। अतिथि व्याख्यान में लगभग 225 छात्रा एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रही। इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल ने महिलाओं को स्तर कैंसर जैसी भयावह बीमारी के बारे में अधिक से अधिक जागरूक रहने तथा समय रहते इस बीमारी को बढने से पहले ही इसकी जांच कराकर इसका उपचार करवाने पर जोर दिया।श्री राम कॉलेज में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और शुरुआती जांच’’ विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित
byHavlesh Kumar Patel
-
0

