जनपद में कैम्पस ड्राइव 06 फरवरी को आईटीआई में

गौरव सिंघल, सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री मिशन रोजगार के अन्तर्गत 06 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि जनपद में कैम्पस ड्राइव में AUMOVIO/Continental (Germany Based MNC) Sector 5, IMT-Manesar, Gurugram, Haryana प्रतिभाग कर रही है। कैम्पस ड्राइव में तकनीकी एवं गैर तकनीकी पदों पर अभ्यार्थियों का साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जाएगा। ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो आईटीआई एवं डिप्लोमा पास हो, जिनकी आयु 18 से 26 वर्ष के मध्य हो वह 06 फरवरी को प्रातः 10ः00 बजे से सांय के 3ः00 बजे तक अपना बायो डाटा एवं शैक्षित प्रमाण-पत्र के साथ टीसीपी कक्ष में उपस्थित होकर, कैम्पस ड्राइव के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post