शि.वा.ब्यूरो, बुढ़ाना। उपजिलाधिकारी अपूर्वा यादव ने एसआईआर जैसे अभियान की व्यस्तता के बावजूद जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर सम्बन्धितों को उनके गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये।
उपजिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तहसील क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण शासन व सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा।
जनसुनवाई के दौरान तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों ने तहसील, विकास व अन्य विभागों के सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी के सम्मुख अपनी शिकायतें प्रस्तुत की, जिनके सम्बन्ध में एसडीएम ने सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनका यथाशीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।

