शि.वा.ब्यूरो, खतौली। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही जिले के परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छात्रों को किताबों के लिए हफ्तों इंतजार नहीं करना होगा। शिक्षा विभाग ने योजना बनाई है कि सत्र के पहले ही दिन विद्यार्थियों की मेज पर उनकी पाठ्यपुस्तकें मौजूद रहें। जनपद के 2115 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे लगभग दो लाख छात्र-छात्राओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। विभाग का मानना है कि सत्र के पहले दिन किताबें मिलने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि छात्र शुरुआती दिनों से ही अपनी पढ़ाई को गंभीरता से ले सकेंगे। विभागीय योजना के अनुसार पुस्तकों का मिलान और छंटनी का कार्य अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह से जनपद मुख्यालय से किताबों को विभिन्न ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहां से इन्हें संबंधित स्कूलों में समय रहते वितरित कर दिया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में नए सत्र में छात्रों को पहले दिन ही मिलेंगी किताबें
byHavlesh Kumar Patel
-
0