शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। गांधी वाटिका में प्रशासनिक कार्यालय का लोकार्पण किया माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश कपिल देव ने गांधी कॉलोनी स्थित गांधी वाटिका में गांधी कॉलोनी हाउसिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी के नवनिर्मित प्रशासनिक कक्षा का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने संबोधन में गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष पवन छपरा एवं उनके अधीनस्थ सहयोगियों को बधाई देते हुए कहा कि गांधी कॉलोनी के विकास के लिए वेद निरंतर प्रयत्नशील है और वे स्वयं भी इस दिशा में उनका सहयोग करेंगे। गांधी कॉलोनी हाउसिंग सोसायटी की ओर से मंत्री कपिल देव का पका पहनकर उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी राजकुमार रहेजा नगर पालिका परिषद की 32 मार्केट के अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा चश्मे वाले महामंत्री भानु प्रताप भाजपा नेता अशोक बाटला सुदर्शन बेदी अशोक डोडा अशोक छाबड़ा सरदार तरनजीत सिंह सरदार सतपाल सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर उपस्थित होने वालों में केवल कृष्ण, प्रमोद अरोड़ा, रमेश सिंधी, सतीश सेठी, राजकुमार, प्रियंक गुप्ता, चमन गाबा, विपिन अरोड़ा, विशाल गर्ग, सोनू भाटिया, रमन जालोतरा, भगवानदास कटारिया, गिरधारी लाल, प्रवीण भाटिया के नाम उल्लेखनीय है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के गांधी कॉलोनी क्षेत्र में पहुंचने पर क्षेत्रीय सभासद अमित पटपतिया एवं पूर्व सभासद प्रेमी छपरा ने उनका हार्दिक अभिनंदन किया।

