मण्डल स्तरीय हॉकी एवं कबड्डी ट्रायल आयोजित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। खेल निदेशालय के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 से 24 दिसम्बर, 2025 तक हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सींगन खेडा रामपुर में एवं 09 से 11 दिसम्बर, 2025 तक डा0 भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु आज मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल सहारनपुर के दिशा-निर्देशन में प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग) की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। 
इस अवसर पर  प्रवीन कुमार सहायक प्रशिक्षक (बॉक्सिंग),  सुनील कुमार संरक्षक जिला कबड्डी एसोसिएशन सहारनुपर, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, प्रदीप कुमार शर्मा अं0का0मा0 हॉकी प्रशिक्षक, मेनका टॉक संयुक्त सचिव जिला हॉकी संघ सहारनपुर, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, जयेन्द्र कुमार,  पुनीत कुमार, आदेश आदि उपस्थित रहे। 
समन्वय सीनियर पुरूष हॉकी मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी-युगांत यादव, रोहित वाल्मिकी, अभय प्रताप, कार्तिक पाल, रूद्र शर्मा, अनंत, निशांत कुमार, अर्श, अंश, अंकुर सिंह नेगी, शेखर कुमार, प्रेम कंडेरे (सहारनपुर) हरिओम शर्मा, युवदेव चौधरी, वैदांत मलिक, लक्ष्य ग्रेवाल (मु0नगर) आरक्षित खिलाडी-रोहित पाल, सोहित कुमार (मु0नगर)।
समन्वय जूनियर कबडडी बालक मण्डल स्तर पर चयनित खिलाडी-सौरभ, अखिल चौधरी (सहारनपुर) बादल सिंह, हिमांशु मलिक, विभोर दत्त, वंश मलिक, लक्ष्य तोमर (शामली) वंश चौहान, कुणाल, निशान्त रघुवंशी, अर्णव बालियान, अखिल बालियान, आयुस, तुषार कुमार (मु0नगर) आरक्षित खिलाडी-अनुराग कुमार (सहारनपुर) प्रियांशु बालियान (मु0नगर) का चयन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post