गौरव सिंघल, देवबंद। आर्य समाज नंगली मेहनाज एवं जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद के संयुक्त तत्वाधान में आज प्रातः 9 बजे वैदिक यज्ञ आयोजित हुआ। जिसके ब्रह्मा अमरेश आर्य जी रहे। सैकड़ों लोगों ने यज्ञ में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की एवं वातावरण शुद्धि का संदेश दिया। तदोपरांत भारी संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों ने मिलकर पूरे गांव में प्रभात फेरी निकाली। यज्ञ कुंड पूरे गांव में हर गली में ले जाया गया, गांव की महिलाओं ने श्रद्धा के साथ आहुतियां दी। पूरा गांव यज्ञ मय हो गया। तदोपरांत आर्य समाज प्रांगण में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तहसील देवबंद के कर्मठ कार्यकर्ताओं 9 महिलाओं और 16 पुरुषों को गर्म लोई एवं शाल देकर सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।
इस अवसर पर दिल्ली से मधुर प्रकाश, प्रवीण कुमार, हरिद्वार से बहन सरिता, मधुबाला, सुधांशु, सभा एवं आर्य समाज नंगली के पदाधिकारी, ग्राम वासी सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रधान महीपाल आर्य, तहसील प्रधान मुकेश आर्य, मंत्री डॉ सुरेंद्र आर्य, मा. जनेश्वर प्रसाद आर्य, अजब सिंह आर्य, राजवीर आर्य, जनकवीर आर्य, अमरीश आर्य, विकास आर्य, चौ. विपिन आर्य, वैद्य राम कृष्ण, देवव्रत आर्य, पंडित अमरेश आर्य, नरेशना आर्या, सतीश प्रधान, ईश्वर आर्य आदि मौजूद रहे।

