कांग्रेस नेता मोहम्मद कामिल बहुजन मुक्ति पार्टी में शामिल, राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौहम्मद कामिल आज अपने साथियों सहित आधिकारिक तौर पर बहुजन मुक्ति पार्टी (बीएमपी) में शामिल हो गये। मौहम्मद कामिल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मौहम्मद कामिल ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का दिल से बहुत सम्मान करता हूं, मैंने कांग्रेस में रहकर यह महसूस किया है कि कांग्रेस को हराने के लिए विपक्षी दलों की आवश्यकता नहीं है, कांग्रेसी खुद ही अपनी सब से बड़ी दुश्मन है। उन्होंने कहा कि जो लोग क्षेत्र में काम करते हैं कुछ कांग्रेसी दिल्ली और लखनऊ में जाकर शीर्ष लीडरशिप से उनकी बुराई करते हैं, लेकिन खुद कुछ नहीं करते। उन्होंने आरोप जड़ा कि कांग्रेस में जितना बड़ा चापलूस होगा उतना बड़ा पदाधिकारी होगा। मौहम्मद कामिल ने कहा कि कांग्रेस का कल्चर कलफ का ब्रांडेड कुर्ता पजामा और दिल्ली लखनऊ में बड़े नेताओं के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डालना मात्र रह गया है। 

बहुजन मुक्ति पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी मौहम्मद कामिल के साथ कांग्रेस छोड़कर शामिल होने वालों में फिरोज छपरा, मौलाना जान मोहम्मद, कामरान नयागांव, मोहम्मद नईम, डॉ गुफरान, भूरा ठेकेदार, तसव्वर भाई, अमीर आलम, आमिर राणा बनवाड़ा, चैधरी सैयाद, शौकीन बसेड़ा, फैजान अब्बासी, डॉ रईस अल्वी शहजाद पुरकाजी व मुनव्वर जटवाड़ा बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर बीएमपी में शामिल हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post