भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दून वैली पब्लिक स्कूल में योग क्रियाएं कराई

गौरव सिंघल, देवबंद। भारतीय योग संस्थान शाखा के तत्वावधान में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, नगर पालिका, भारत विकास परिषद, मां बालासुंदरी शाखा व अन्य सामाजिक संस्थाओं ने नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था द दून वैली पब्लिक स्कूल में योग की विभिन्न क्रियाएं कर मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग और राजकिशोर गुप्ता रहे। योगेश त्यागी भी उपस्थित रहे। 

संस्थान के सभी साधकों सतीश गिरधर, महेश अग्रवाल, डा. सुनीता सिंह, अर्पणा अग्रवाल, मिनी मंगल, राजन छाबड़ा, डा. उपाध्याय, सुशील कपूर, अशोक पारिक, सचिन गुप्ता, शेखर मल्होत्रा, अजय गर्ग, यशपाल त्यागी, सरदार गुरदीप सिंह, विकास जैन, रजत जैन, आशीष वर्मा, विरोचन त्यागी, अनिल महाजन, अक्षय यादव, शलभ अग्रवाल, प. कलिका प्रसाद समेत सभी साधकों का योग कार्यक्रम में सहयोग रहा। इस दौरान विभिन्न योगासनों प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में संस्थान के अध्यक्ष पं भुवनेश प्रसाद पुरोहित और मंत्री अश्वनी मित्तल ने सभी का धन्यवाद किया और सभी से आगे से योग से जुड़े रहने का आग्रह किया गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post