गौरव सिंघल, नानौता। थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 21 जून को अभियुक्त विक्की उर्फ विकास राणा पुत्र केहर सिंह द्वारा नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के संबंध मे पोक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कराया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध के कुशल नेतृत्व में आज वांछित अभियुक्त विक्की उर्फ विकास राणा पुत्र केहर सिंह को संजय चौक कस्बा नानौता से गिरफ्तार किया गया है।
