बीएससी क्लीनिकल न्यूट्रीशन एवं डायटेटिक्स का परीक्षा परिणाम घोषित, हुमेरा ने किया श्री राम कॉलेज टाॅप

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की बीएससी क्लीनिकल न्यूट्रीशन एवं डायटेटिक्स प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम कॉलेज के परीक्षाफल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया है। हुमेरा ने 83.4 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम, महविश गुल ने 79.5 प्रतिशत अंक प्राप्त करके द्वितीय तथा समरीन और स्नेहा वर्मा ने 72.1 प्रतिशत अंक प्राप्त करके संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। उन्होंने कहा कि निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच से ही जीवन में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ प्राप्त की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को समर्पण और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्री राम कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रेरणा मित्तल एवं गृह विज्ञान विभाग की डीन डॉ. श्वेता राठी सहित रूबी पोसवाल, ईशा अरोरा, डॉ. शालिनी, दीपश्री, आयशा गौर एवं सानिया आजाद ने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और विभाग निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विभाग के सभी प्रवक्ताओं के प्रयासों और छात्राओं के प्रति उनके समर्पण की सराहना भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post