विवेक तायल फिर से बने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के अध्यक्ष

गौरव सिंघल, देवबंद। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग आज अपने प्रदेश दौरे के अंतर्गत पूरे प्रदेश से 57 जिलों से 300 से अधिक नगर इकाइयों की समीक्षा करते हुए आज यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह वर्ष समीक्षा के साथ साथ चुनावी वर्ष भी है। सभी दायित्व धारी को  अगले चार वर्षों के लिए संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उन्होंने 14 सितंबर को गाजियाबाद में होने वाले प्रांतीय महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या  पहुंचने के लिए सभी व्यापारियों से आह्वान किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने जिला अध्यक्ष जयवीर राणा की संस्तुति पर बैठक में मौजूद सभी व्यापारियों की सर्वसम्मति पर नगर अध्यक्ष के रूप में नगर से आगामी 4 साल के लिए पुनः विवेक तायल की घोषणा की। 

प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास ने बताया की देवबंद इकाई बहुत सक्रिय रूप से देवबंद नगर में नगर अध्यक्ष विवेक तायल के नेतृत्व में सराहनीय कार्य कर रही है, इसलिए इस वर्ष उनका नाम पुनः नगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। साथ ही नगर महामंत्री के रूप में राजेश सिंघल, नगर कोषाध्यक्ष राजेश अजमानी की भी घोषणा की। जिला उपाध्यक्ष अजय गर्ग को मनोनीत किया गया। सौरव बंसल, मयंक गर्ग, नितिन तायल, मोहम्मद फिरोज को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस अवसर प्रवीण धीमान, युवा अध्यक्ष वंश राज सिंघल, युवा महामंत्री पुष्कर वर्मा, आदित्य धीमान, राशिद कमाल, महबूब खान आदि  मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post