जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार व उनके परिजनों ने अपने आवास पर पौधारोपण किया

गौरव सिंघल, सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार एवं उनके परिजन द्वारा अपने आवास पर पौधारोपण किया गया एवं उसके उपरांत जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, अपर जिला जज, विकास गुप्ता एवं काफी संख्या में न्यायिक अधिकारियों  द्वारा जनपद न्यायाधीश आवास से न्यायालय तक की दूरी साईकिल द्वारा तय की गयी। जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी, अपर जिला जज विकास गुप्ता एवं न्यायिक अधिकारियों द्वारा न्यायालय परिसर में भी पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि एक वैश्विक आंदोलन है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल हमारी जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की भी धरोहर है। पर्यावरण की संरक्षा के लिये वृक्षों का रोपण एवं उनकी देखभाल करना आवश्यक है, साथ ही उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिये भी सभी को प्रेरित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post