शि.वा.ब्यूरो, पुरकाजी। कॉल सेंचुरी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षरोपण कराया गया। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया, संजीवनी परियोजना के करार हुसैन, गऊ सेंचुरी के पदाधिकारी आदि के साथ मिलकर 350 पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय भूषण, दाऊ विजय यादव, चारा निरीक्षक तिवारी एवं डॉक्टर राजन बिजियाल भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पशु चिकित्सा अधिकारी बसेदा को लगवाये गए पौधो का निरंतर संरक्षण करने के लिए निर्देश दिये।
