गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना फतेहपुर पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बता दे कि 19 जून को संजय कुमार पुत्र सोबरनलाल कनौजिया की तहरीर पर अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज, अंकुश की ताई कृष्णा द्वारा वादी की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए प्रताडित करना तथा दहेज न देने पर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में मामला पंजीकृत कराया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु आदेश-निर्देश दिये थे।उक्त आदेश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में आज थाना पुलिस ने वांछित अंकुश पुत्र रमेश काम्बोज को देहरादून हाइवे पर मीरपुर जाने वाले अड्डे से गिरफ्तार किया है।
