गौरव सिंघल, नकुड। थाना पुलिस ने शान्ति व कानून व्यवस्था को भंग करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक नकुड़ देवेश शर्मा के नेतृत्व में थाना पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र में शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने व संज्ञेय अपराध कारित होने से रोकने के लिये बन्टी पुत्र प्रीतम उर्फ प्रदीप, दीपक पुत्र ऋषिपाल, अजय पुत्र सुरेशचन्द को गिरफ्तार किया है।
