गौरव सिंघल, देवबंद। पंजाब समाज की नवगठित कमेटी की कोर कमेटी की घोषणा करते हुए समाज के लोगों को कोर कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे रोड़ स्थित गुरूद्वारा साहिब के दशमेश हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पंजाबी समाज के संरक्षक व गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि एकता में शक्ति होती है। पंजाबी समाज की कोर कमेटी समाज के जरूरतमंद के लिए मदद करने के साथ ही समाज के लोगों के सुख दुख में भागीदारी करेगी।
पंजाबी समाज के अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि आने वाले समय में समाज को यह महसूस होने लगेगा कि देवबंद में पंजाबी समाज का कोई संगठन बना है। कहा कि शीघ्र ही युवा कमेटी का भी गठन किया जाएगा। बताया कि पजांबी समाज को मजबूत व जरूरतमंद की मदद करना संगठन का उद्देश्य है। कोर कमेटी में सेठ कुलदीप कुमार, अशोक साहनी, कुलभूषण छाबड़ा, धर्मपाल महाजन, श्याम लाल अरोड़ा, ओम प्रकाश आनंद व बनारसी दास रतड़ा को सरंक्षक मंडल, गुरजोत सिंह सेठी व हेमंत गिरधर संयोजक, सतीश गिरधर अध्यक्ष, बालेंद्र सिंह महामंत्री, राजेश अजमानी कोषाध्यक्ष, डा.अशोक चौधरी, डा. रवि प्रकाश खोराना, विजय गिरधर, महेंद्र गिरधर, हरिकृष्ण मल्होत्रा, वेद प्रकाश अरोड़ा, हरेंद्र गुगलानी, डा.सुरेंद्र सिंह सोढी, अवनीश भारती, प्रेम मल्होत्रा, विनोद भाटिया विशेष सलाहकार, श्याम लाल भारती, संजय सलूजा,राजेश अनेजा, सचिन छाबड़ा व रवि होरा उपाध्यक्ष, राजीव होरा, वीरेंद्र सिंह उप्पल, विनय खुराना, चंद्र प्रकाश गाबा, पुनीत छाबड़ा व डा. गुरविंदर सिंह छाबड़ा सचिव, अजय ऋषि कानूनी सलाहकार, हरविंदर सिंह बेदी सह कोषाध्यक्ष एवं विपिन रसवंत, अशोक मल्होत्रा, हैप्पी रतड़ा, हैप्पी गाबा, सम्पूर्ण सिंह कपूर, नवीन भाटिया, हन्नी रतड़ा, दिनेश ऋषि, सुनील दुआ, डा. गुरदीप सिंह सोढी, दिलबाग सिंह उप्पल, जसमीत सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, गुलशन गांधी, संजीव रसवंत, राजीव धींगड़ा, प्रवीण मग्गो, अशोक गंभीर, अजय मदान, पवन भाटिया, मंगू सचदेवा, सुनील रेलिया, योगेश कोहली, इंद्रजीत सिंह राणा, उमेश खन्ना,पंकज गंभीर,कांति शर्मा, मोनू चड्ढा, अमित रसवंत व विक्की गिरधर को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। सभी को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। संचालन गुरजोत सिंह सेठी ने किया। ज्ञानी गुरदयाल सिंह व अमरदीप सिंह संगठन की चढडी कला की अरदास की। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा व महिलाएं मौजूद रही।
