प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को कराया एजूकेशनल टूर

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। स्कूल छात्रों को  पुस्तकीय ज्ञान देने के साथ उनके चहुँमुखी विकास में  प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल सदैव अग्रसर रहता है l इसी को ध्यान में रखते हुए आज कक्षा 9 तथा 10 के 116  छात्र-छात्राओं को शैक्षिणक भ्रमण के लिए गुप्ता ओवरसीज़ व स्टोनमैन हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री ले जाया गया। 

संस्था के निदेशक डाॅ.सुशील गुप्ता ने बताया कि शैक्षिणक  भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में  परस्पर सहयोग, प्रेम,भाईचारा, मित्रता पूर्ण व्यवहार के साथ ही साथ नवीनतम तकनीकी ज्ञान से परिचित कराना,सभी का मिलकर एक समूह में रहना - खाना -खेलना तथा बौद्धिक क्षमता में दक्षता जैसे गुणों को विकसित करना है।उन्होंने बताया कि प्रातः 10:30 बजे  छात्र अपने शिक्षक व  शिक्षिकाओं के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुए, वहाँ पहुँचकर छात्र बहुत प्रसन्न हुए। 

उन्होंने बताया कि बच्चों ने पूर्णतः ऑटोमैटिक आधुनिक मशीनों  से सज्जित गुप्ता ओवरसीज़ की निर्यात इकाई के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रबंधन द्वारा सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। स्टोनमैन हैंडीक्राफ्ट इंडस्ट्री में छात्रों ने पत्थर से बनाए जाने वाले सजावटी सामान को बनाने से सम्बन्धित जानकारी मैनेजर पुष्पेंद्र चौधरी एवं एच आर विभाग द्वारा प्राप्त की गयी। छात्रों ने अपनी  जिज्ञासावश अनेक प्रश्न किए। इंडस्ट्री के प्रबंधन द्वारा छात्रों एवं शिक्षकों को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट किए गए। भ्रमण की जिम्मेदारी का निर्वहन रश्मि गाँधी, बबिता रानी, पुनीत दत्ता के द्वारा कुशलतापूर्वक  किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post