शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आईक्यूएसी की प्रथम बैठक आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की आंतरिक व बाह्य सदस्यों की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारम्भ माँ शारदे को नमन कर प्राचार्य प्रो (डॉ) अंजू सिंह की अनुमति से आंतरिक गुणवत्ता निर्धारण प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. लता कुमार ने किया और प्रकोष्ठ के लक्ष्यों और उद्देश्यों को पटल पर रखा।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अंजू सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि बैठक में शिक्षा, शोध के विभिन्न आयामों चर्चा  सारगर्भित परिणामों से आगामी गतिविधियों को दिशा मिलेगी।  आईंक्यूएसी प्रभारी डाo लता कुमार ने महाविद्यालय में आयोजित सभी शिक्षण व शिक्षणेत्तर गतिविधियों की आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्राध्यापकों द्वारा उन्नीस शोध पत्र, 07 पुस्तकों, 10 पुस्तक अध्याय का सृजन किया गया है

उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओ द्वारा 07 प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया हैl उन्होंने बताया कि बी एड की छात्रा कु काजल का पोलेटेक्निक प्रवक्ता एवं भौतिक विज्ञान प्रवक्ता पद पर चयन हुआ है और जूलॉजी विभाग की छात्रा ने नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की हैउन्होंने बताया कि दो शोध उपाधि जमा की  तथा छात्राओं द्वारा विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक कार्यों में सहभागिता की गई। 

बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए अपनी शुभकामनाएँ प्रस्तुत करते हुए कहा कि महाविद्यालय को आगामी नेक मूल्यांकन हेतु कड़ी मेहनत करनी है, ताकि हम अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि इस संकल्प की सिद्धि सभी के सयुक्त सहयोग से संभव होगी।

बेटियाँ फाउंडेशन की समाजसेवी अंजू पांडे ने बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, स्वावलंबन हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। उद्यमी कुलदीप शर्मा ने महाविद्यालय को निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। प्रकोष्ठ के अकादमिक सदस्य राजकीय रजा पीजी कॉलेज रामपुर के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने महाविद्यालय प्राध्यापकों से नेक मूल्यांकन हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की एवम महत्वपूर्ण सुझाव दिए। 

जन प्रतिनिधि डा. राजकुमार मांगलिक  ने महाविद्यालय के प्रति शुभकामनाएँ दी एवम महाविद्यालय के आस पास की सड़को की मरम्मत एवम अन्य संभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक में पुरातन छात्राओं, अभिभावकों और वर्तमान छात्रा प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे, जिनमे मुख्य रूप से उन्होंने  प्रयोगशालाओं के संचालन एवम अपग्रेडेशन का सुझाव दिया। अभिभावक़ों ने महाविद्यालय के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संयोजन प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. लता कुमार, संचालन डॉ. आरसी सिंह  धन्यवाद् ज्ञापन डॉ. सत्यपाल सिंह राणा ने किया। रिपोर्ट लेखन प्रकोष्ठ सह समन्वयक डा. गीता चौधरी एवं डा. ज्योति चौधरी ने किया। कार्यक्रम में IQAC सदस्य डॉ. अनिता गोस्वामी, डॉ. उषा साहनी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. राकेश ढल, डॉ. पारुल मलिक, डॉ. आशीष पाठक, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. विकास कुमार वं डॉ. सुशील कुमार का सहयोग रहा l

Post a Comment

Previous Post Next Post