जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में छठी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जनपद स्तर पर छठी कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ डायट प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव कुमार गुप्ता एवं सरोज तोमर ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किए। प्रतियोगिता की थीम भारतीय लोक कथाएं था। 

डायट प्राचार्य संजय कुमार रस्तोगी ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य हमारी भारतीय संस्कृति की विरासत लोक कथाओं के माध्यम से बच्चों में नैतिक मूल्य एवं देश प्रेम को विकसित करना है। प्रतियोगिता का संयोजन डायट प्रवक्ता डॉ. पूनम चौधरी ने किया। डॉक्टर पूनम चौधरी ने जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली से आए प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया और प्रतियोगिता के नियमों से अवगत कराया। प्रतियोगिता के डॉ. नेमचंद जैन, डॉ. चौहान एवं प्रोफेसर अरुणिमा रानी निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। 

जनपद मुजफ्फरनगर से प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर 1 ब्लॉक मोरना की पंखुरी गर्ग तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय स्तर पर ब्लॉक खतौली की शिप्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद शामली से प्राथमिक स्तर पर शालू कुमार तथा उच्च प्राथमिक स्तर पर छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में राजीव कुमार, डॉक्टर बबीता तोमर, जितेंद्र सिंह, शिव प्रसाद मौर्य, डॉ. पंकज वशिष्ट, श्रीपाल, अंजलि, विनीता, रेनू, विकीन एवं प्रीति सहित विद्यार्थी अभय प्रताप, भीमसेन, सृष्टि एवं प्रिय आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post