जनपद में पेंशनर दिवस आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चौधरी चरण सिंह जिला पंचायत सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित विभिन्न पेंनर्स संगठनों के पदाधिकारीगण के साथ पेंनर भी उपस्थित रहे। जनपद के विभिन्न विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों एवं उनके द्वारा अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा पेंनरों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। पेंनर्स द्वारा ऑनलाईन जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुतीकरण की समस्या उठाई गई, जिसका निराकरण वरिष्ठ कोषाधिकारी सन्तोष कुमार द्वारा किया गया। विभिन्न बैंको द्वारा आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में पेंनर्स द्वारा निदान हेतु अनुरोध किया गया, जिसके सम्बन्ध में पेंनर दिवस में उपस्थित एलडीएम भोपाल सिंह द्वारा निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया। उपजिलाधिकारी अशोक कुमार द्वारा पेंनरों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के निस्तारण हेतु व्यक्तिगत रूचि लेकर सहयोग का आश्वासन दिया गया।

पेंनर संगठन के पदाधिकारी बीआर र्मा, अशोक कुमार र्मा, मुरलीधरन र्मा द्वारा पेंनरों की समस्याओं के सम्बन्ध में मौखिक एवं लिखित रूप से वरिष्ठ कोषाधिकारी से अनुरोध किया गया। मुख्य रूप से वेद प्रका सिंघल, कौल राजवंशी, चन्द्रभान, अरूणा रानी एवं मदन पाल र्मा के साथ-2 अन्य पेंनरों द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन दिये गये, जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया गया। पेंनर दिवस कार्यक्रम संचालन शिव कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post