शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया

शि.वा.ब्यूरो, मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज हिंदी विभाग द्वारा विभागीय परिषद का गठन किया गया, जिसमें हिंदी विषय की स्नातक एवं परास्नातक छात्राओं का चुनाव किया गया। 

विभागीय परिषद में नेहा नागर (एमए द्वितीय वर्ष) अध्यक्ष, अदिति जैन (एमए प्रथम वर्ष) उपाध्यक्ष, मानसी बंसल (एमए प्रथम वर्ष) सचिव, शिवानी गर्ग (बीए तृतीय वर्ष) सह सचिव तथा रितिका, वैशाली को सदस्य नियुक्त किया गया दीपा एवं मोनिका को कक्षा प्रतिनिधि बनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन प्रोफेसर (डॉ०) सुधारानी सिंह ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में विभागीय परिषद के कार्यों एवं महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० (डॉ०) अंजू सिंह ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन कियाउन्होंने कहा कि सभी छात्राओं को अपने अपने दायित्वों का निष्ठा और लगन से पालन करना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post