जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 34 शिकायतें आयी, 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर।  जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया की अध्यक्षता में आज तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के मंशानुरूप सभी संबंधित विभागीय अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर जन समस्याओं को सुना जाए, और समय सीमा के अंतर्गत उनका निराकरण कागज के साथ साथ धरातल पर भी सुनिश्चित किया जाए। समस्याओं के निराकरण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, ताकि फरियादियों को बार-बार ब्लॉक तहसील व जनपद मुख्यालय का चक्कर ना लगाना पड़े। सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस में आये हर फरियादियों की छोटी बड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना जाए।

उन्होने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गम्भीरता से उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। भूमि विवादों से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निष्पक्ष ढंग से निस्तारण कराएं, इसमें कोई लापरवाही न बरती जाएं। उन्होने सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न होने पाये इसका ध्यान रखा जाये, यदि किसी भी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिली तो सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल/राजस्व निरीक्षक के विरूद्ध कार्यवायी सुनिश्चित की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस/तहसील दिवस जानसठ में कुल 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी महावीर सिंह फौजदार सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं फरियादी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post