गौरव सिंघल, देवबंद। घर में अकेली विवाहित महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़ित महिला के शोर मचाने पर गांव के ही कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने महिला को बचाया। महिला ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार देवबंद क्षेत्र के अंबेहटा शेखा निवासी एक विवाहित महिला ने बताया कि उसका पति घर से किसी काम से बाहर गया हुआ था।
वह घर में अकेली थी। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही शमीम उसके घर में आ गया और आते ही उसने घर का दरवाजा बंद कर लिया। पीडित महिला का आरोप है कि शमीम ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई है। देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि पीडिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 452, 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

