गौरव सिंघल, देवबंद। घर से कालेज के लिए निकली एक इंटरमीडिएट की नाबालिग छात्रा संदिग्ध हालत में अचानक लापता हो गई। छात्रा के पिता ने अज्ञात के खिलाफ अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए आज कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी पुत्री देवबंद नगर के गुज्जरवाड़ा स्थित एक इंटरमीडिएट कॉलेज में 12 वीं की छात्रा है वह बीती 14 दिसंबर को घर से कॉलेज के लिए निकली थी इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। परिजन लगातार उसको ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उसका कहीं कुछ पता चल नहीं चल सका है। जिसके बाद परिजनों ने आज कोतवाली पहुंचकर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की तलाश में लगी हुई है।

